Wednesday, October 21st, 2026

गांधीगिरी कर एनएसयूआई ने की हॉस्टल खोलने की मांग,जल्द हॉस्टल खोलने का आश्वासन

भोपाल
राज्य के सभी विवि और कालेज खोल दिए गए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय के हॉस्टल अभी तक नहीं खुले गए हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने शिवराज सरकार और कुलपति की सद्बुद्धि के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गांधीवादी तरीके से एक दिनी उपवास रखकर हॉस्टल खोलने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सत्य भवन के सामने प्रदर्शन कर कुलपति आरजे राव से तत्काल उच्च शिक्षा आयुक्त को पत्र लिख कर हॉस्टल खोलने की अनुमति मांगी। उपवास खत्म करवाने के लिए कुलपति राव ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही हॉस्टल खोले जाएंगे।

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी विभागों की कक्षाएं सुचारू रूप से चालू करवा दी गई एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा भी करवाई जा रही है लेकिन छात्र छात्राओं के आवास के लिए हॉस्टल नहीं खोले जा रहे हैं। बीयू में छह  हॉस्टल है, जिसमें तीन बॉयज हॉस्टल और तीन गर्ल्स हॉस्टल है। उनके ना खुलने से हजारों विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। इस मौके पर सोहन मेवाडा, समर्थ  समाधिया, अंकेश अहिरवार, हिमांशु पांडेय, सिद्धांत आचार्य, नीरज सिंह, राहुल खरत, भव्य सक्सेना, अक्षत दुबे, आशीष शर्मा,  प्रिंस बघेल, लक्की चौबे, शैलेंद्र पवार, देवेंद्र सोंनरे, अनुराग दुबे, सुनील सिंह, मृदुल विवेक पाटीदार, विशाल पाटिल, राम भाई, सौरभ देवघर, संदीप जांगडे, धीरज वर्मा और काफी संख्या कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद थे।
    
    
    

 

 

#एनएसयूआई

Source : Agency

पाठको की राय